फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Modern passenger facilities will be available at Amrit Station Badhni

Siddharthnagar News: अमृत स्टेशन बढ़नी पर मिलेगी आधुनिक यात्री सुविधाएं

Tue, 27 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 27 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Modern passenger facilities will be available at Amrit Station Badhni
बढ़नी। अमृत स्टेशन योजना में चयनित रेलवे स्टेशन बढ़नी को रिमॉडलिंग करके यात्री सुविधाओं को उच्चीकृत किया जाएगा। सोमवार को वर्चुअल जुड़कर पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


बढ़नी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में डिप्टी चीफ इंजीनियर सुमित वत्स ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना में चयनित रेलवे स्टेशन बढ़नी पर यात्री सुविधाओं को उच्चीकृत किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल हुए व्यापारी, समाजसेवी और स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों ने सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच बढ़नी- सिद्धार्थनगर-गोरखपुर हेतु ट्रेन चलाने की मांग की। मांग पत्र सांसद जगदम्बिका पाल को भी सौंपा। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाणिज्य अधीक्षक मनोज सोनकर, मिर्जा हाशिर बेग मंडल वाणिज्य निरीक्षक और उनकी टीम सक्रिय रही। नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि, दलसिंगार दूबे, विनयकांत चतुर्वेदी, योगेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया। स्काउट गाइड की लखनऊ से आई टीम ने स्वच्छता जागरूकता हेतु गीत प्रस्तुत किया। लक्ष्मी यादव ने स्वागत भाषण किया। राजमणि सिंह मेमोरियल स्कूल और दयानंद व आर्यकन्या स्कूल के छात्रों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

------
मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत हुई प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए बच्चे प्रतिभागी छात्रों को मिला मेडल व प्रशस्ति पत्र चेहरे खिल उठे। निबंध प्रतियोगिता में राजमणि सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल की अंशिका पांडेय और दयानंद स्कूल की निशी गुप्ता ने प्रथम और अलका चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में आर्यकन्या की अनमोल गौतम और दयानंद की पुष्पेंद्र शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सैक्रेड हार्ट्स पब्लिक स्कूल बढ़नी के तेजस जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed