फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Model electric poles and lights will change the face of the city

Siddharthnagar News: मॉडल बिजली के खंभे-लाइट से बदल जाएगी शहर की सूरत

Thu, 07 Mar 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Model electric poles and lights will change the face of the city
सिद्धार्थनगर। शहर जल्द ही महानगरों की तरह से नजर आएगा। इसका लुक बदलने की योजना तैयारी हो गई है। तकरीबन दो किलोमीटर शहर के मुख्य मार्ग पर आधुनिक लाइट लगेगी। इसके साथ ही अस्त व्यस्त और जगह-जगह कट वाले डिवाइडर नये तरीके से बनाया जाएगा। महानगरों की तर्ज पर सिद्धार्थनगर मुख्यालय का शहर दिखेगा। इस पर लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च होगा। होने वाले कार्य के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


देश के अति पिछड़े जनपद में सिद्धार्थनगर की गिनती होती है। क्योंकि यहां पर शहरों की सूरत गांव जैसी है। क्या शहर और क्या तहसील मुख्यालय के कस्बे, एक जैसे नजर आते थे। लेकिन हर प्रकार से जनपद को विकास की श्रेणी में आगे लिए कार्य किया जा रहा है। लगभग एक डेढ़ लाख की आबादी वाले नगर पालिका सिद्धार्थनगर की हालत बदतर थी। जिसे बेहतर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर के मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों किनारे नाला बनाने का कार्य चल रहा है। शहर महानगरों की तरह से नजर आए। इसके लिए भी काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में शहर के मुख्य मार्ग को सुसज्जित करने का प्रक्रिया शुरू हो रही है। लगभग दो किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग को आधुनिक लाइट से लैस किया जाएगा। जैसे गोरखपुर, लखनऊ और अयोध्या में मॉडल खंभे पर लाइट लगी है। 200 से अधिक मॉडल खंभे और लाइट लगाए जाने हैं। जिससे शहर का अलग नजर आए। रात्रि में आने के बाद महानगरों में होने की अनुभूति हो। इसके साथ ही डिवाइडर को भी सुसज्जित किया जाएगा। जगह-जगह बने कट को सही किया जाएगा और कई आकर्षक रंग रोगन किया जाएगा। जहां पर कट होगा संकेतांक रहेंगे। जिससे रात्रि में भी सड़क को पार करने में दिक्कत न हो और लोग हादसे का शिकार होने से बचें। इस पर दो करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। इस कार्य को कराने की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो तरफ नाला दुरुस्त होने से बढ़ जाएगा सड़क का दायरा

नगर में सड़क के दोनों तरफ नाला बनाया जा रहा है। पहले नाला अस्त-व्यस्त था और जगह अधिक कवर किया था। लेकिन नौ इंच की दीवाल के बजाय अब सीमेंट से ढलाई करके नाला बनाया जा रहा है। इससे जगह बच रही है। जिसे सड़क के रूप में ले लिया जाएगा। इससे सड़क की चौड़ाई और बढ़ जाएगी। जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।

मोहल्लों को भी लाइट से किया जाएगा लैस
शहर की मुख्य सड़क के साथ ही मोहल्ले की मुख्य सड़कों पर भी लाइट लगाई जाएगी। जिससे रात में आने-जाने वालों को परेशानी न हो। साथ ही पूरा शहर रोशनी में जगमग दिखे और अलग नजर आए।


सड़क के किनारे लगे पोल भी हटेंगे

शहर सुंदर और सुसज्जित दिखे। इसके लिए चौड़ीकरण में आए बिजली के पोल को हटाया जाएगा। इससे जहां जाम की समस्या दूर होगी। वहीं रात्रि में वाहनों से होने वाले हादसे भी रुकेंगे। सड़क के चौड़ीकरण में बड़ी संख्या में बिजली के पोल और ट्रांसफाॅर्मर आ गए थे। जो शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं।

शहर में आधुनिक लाइट लगाने सहित कई कार्य होंगे। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। जल्द ही इस पर कार्य भी कराया जाएगा।

-विंध्याचल, ईओ नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed