फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mobile store robberies

मोबाइल की दुकान में चोरी

Wed, 03 Aug 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Wed, 03 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mobile store robberies
दुकान में चोरी
 शहर के स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान का टीनशेड क्षतिग्रस्त कर मंगलवार की रात चोरों ने दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन सेट, नकदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के बुद्धनगर मोहल्ला निवासी उमेश साहू स्टेशन रोड स्थित रामजानकी मंदिर के सामने एक कमरा किराए पर लेकर मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। बुधवार की सुबह जब दुकान का ताला खोला तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त देख दंग रह गया। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान में रखे 50 हजार रुपये के रिचार्ज, करीब एक लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन सेट, कंप्यूटर मॉनीटर और दुकान के गल्ले में रखा सिक्का लेकर फरार हो गए। करीब तीन लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। पुलिस बूथ से लगभग दो मीटर दूरी पर हुए इस वरदात से लोगों मेें भय बना हुआ है। आस-पास के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस गश्त करती है तो स्टेशन के सामने चोरी कैसे हो गई। संभावना जताई जा रही है कि यह घटना रात 12 से दो बजे के बीच की है। इस दौरान एक टे्रन 12 बजे गोरखपुर से गोंडा जाती है और एक टे्रन दो बजे गोंडा से गोरखपुर जाती है। 11 बजे तक स्टेशन रोड पर लोगों का आना-जाना रहता है। उसके बाद तीन बजे से ही लोगों का आवागमन शुरू हो जाता है। चोरी दोनो ट्रेनों के आवागमन के बीच हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed