फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MLA Chaudhary Amar Singh raised questions on the minister's visit

औपचारिकताएं रही जलशक्ति मंत्री का जनपदीय भ्रमण

Fri, 04 Jun 2021 10:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
MLA Chaudhary Amar Singh raised questions on the minister's visit
‘मुझसे पूछते तो मंत्री को पता चलती हकीकत’
विज्ञापन

शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह ने मंत्री के दौरे पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का जिले में भ्रमण सिर्फ औपचारिकताएं मात्र है। जनता के वोट से चुने गए होते तो इनको जमीनी और भौतिक ज्ञान जरूर होता। उनके विधानसभा में बाढ़ की गंभीर समस्या है। उनसे मंत्री की बात होती तो उन्हें हकीकत का पता चलता। विधायक ने कहा कि उन्होंने जलशक्ति मंत्री को तीन बार फोन लगाया लेकिन उन्होंने बात नहीं की। इस कारण वे मंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। जलशक्ति मंत्री ने ऐसे बंधे का निरीक्षण किया, जहां पहले से व्यवस्था चाक चौबंद थी। उन्होंने कहा कि जमींदारी नहर प्रणाली के तहत शोहरतगढ़ क्षेत्र में कई नहरें हैं। जिससे काला नमक की खेती को बढ़ावा मिलता है। एक जनपद-एक उत्पाद में काला नमक चयनित होने के बाद भी सागर और नहर जीर्णशीर्ण अवस्था में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed