Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mission Shakti: Raising awareness among women

मिशन शक्ति : महिलाओं को किया जागरूक

Tue, 17 Nov 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Raising awareness among women
भवानीगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं क
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों और विद्यालयों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में खेसरहा, उसका बाजार, गोल्हौरा, इटवा, भवानीगंज, डुमरियागंज और शोहरतगढ़ थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेसरहा के अकोल्ही, उसका बाजार के परती बाजार, गोल्हौरा के बहादुरपुर, इटवा के गौरा मंगुवा स्थित एनके एकेडमी, भवानीगंज के हिसामुद्दीनपुर और डुमरियागंज के भटगवा गांव में पुलिस टीमों ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया। शोहरतगढ़ के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को छेड़छाड़ और अन्य अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। साइबर अपराध से सतर्क करते हुए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और किसी से भी ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed