{"_id":"676065bf3ff64b61ad099a2a","slug":"missing-case-not-registered-young-man-accused-of-murder-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-129141-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गुमशुदगी का नहीं दर्ज कराया केस, युवक पर लगा दिया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गुमशुदगी का नहीं दर्ज कराया केस, युवक पर लगा दिया हत्या का आरोप
विज्ञापन
- पिता ने लाश मिलने के आठ दिन बाद बताया उसकी बेटी की थी, बगल के गांव के युवक पर दर्ज करवा दिया हत्या का केस
- 11 नवंबर की सुबह से गायब थी सुमन, 16 को मिली थी लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव निवासी बुधिराम चौरसिया की गायब (18) वर्षीय लड़की सुमन चौरसिया को डुमरियागंज पुलिस ने आंबेडकरनगर से बरामद कर कार्रवाई में जुटी है। पिता बुधिराम के अनुसार सुमन चौरसिया 11 नवंबर की सुबह घर से बिना बताए गायब हो गई, पिता ने गुमशुदगी तक दर्ज नहीं कराई। बोरी में लाश मिलने के आठ दिन बाद किसी दूसरे के बताने पर बता दिया कि उसकी बेटी की लाश है। उसने पड़ोस के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा दिया।
पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय एक मोबाइल नंबर को सर्च करने में जुटी और जिसे मृत बताया गया, वह जीवित मिल गई। सुमन ने क्यों घर छोड़ा था, अकेले गई थी या कोई लेकर गया था। बोरी में मिली लाश किसकी थी, पुलिस को इन सवालों को जवाब ढूंढ़ना होगा? हालांकि, सुमन से बात नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस भी कोई जानकारी नहीं दे सकी। उसने बताया कि मेडिकल जांच कराने के साथ उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसका बयान दर्ज होगा।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाला निवासी लड़की कि पिता बुधिराम चौरसिया ने बताया था कि 11 नवंबर को भोर में सुमन चौरसिया गायब हो गई थी। इसके बाद उसने अपने नाते रिश्तेदारों व सगे संबंधियों के यहां पता किया, मगर कोई सुराग नहीं मिला। पांच दिन बाद 16 नवंबर को देर शाम डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव में सड़क के किनारे खाई में बोरे में एक अज्ञात लड़की का शव मिली, जिसका डुमरियागंज पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया। लावारिस लाश का पुलिस के द्वारा अंतिम संस्कार कर उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास किया जाने लगा।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह बाद 23 नवंबर को बुधिराम चौरसिया किसी की सूचना पर डुमरियागंज थाने पहुंचा। जहां अज्ञात लड़की के बरामद शव की फोटो, कपड़ा आदि देखा तो अपनी लड़की सुमन चौरसिया के रूप में पहचान की। लड़की के शव का शिनाख्त के बाद बुधिराम ने एक युवक के खिलाफ डुमरियागंज पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी रही, पुलिस ने जांच शुरू की तो उसे खटक रहा था। इसमें पिता की ओर से गुमशुदगी न दर्ज कराया जाना पुलिस को चुभ रहा था। इसलिए जांच के लिए बुधिराम से सुमन के द्वारा चलाए जा रहे मोबाइल फोन का नंबर मांगा। सुमन चौरसिया का नंबर लेकर सर्विलांस पर लगाया गया। पहले नंबर बंद था। अचानक एक्टिव हुआ। सर्विलांस पर प्राप्त लोकेशन आंबेडकरनगर से सुमन को लेकर डुमरियागंज थाने पर लाया गया। जहां जीवित सुमन की पहचान एक बार फिर से बुधिराम चौरसिया ने करते हुए अपनी लड़की बताया।
बुधिराम के पहचान के बाद सुमन को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है। अब सुमन चौरसिया के द्वारा दिए गए 164 के बयान व मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, आखिर एक महीने तक सुमन कहां थी, किसके साथ गई थी। आंबेडकरनगर कैसे पहुंची। खुद गई या किसी के साथ। यह जांच में पता चलेगा। वहीं, पुलिस सुमन को तो ले आई, लेकिन जो बोरी में मिली थी वह किसकी लाश थी। इस पर नए सिर से काम शुरू किया गया है।
-- -- -- -- -- -
सुमन का मेडिकल जांच व 164 का बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-श्याम सुंदर तिवारी, प्रभारी निरीक्षक, डुमरियागंज