फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Misbehavior

लेखपाल ने पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Tue, 14 Apr 2020 07:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior
लेखपाल ने पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन

महुआर गांव के पास चेकिंग के दौरान विवाद का है मामला
लेखपाल ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। इटवा तहसील में तैनात लेखपाल ने ने डुमरियागंज थाना में तैनात पुलिस कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि चेकिंग ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इस मामले में एसडीएम इटवा और एसओ डुमरियागंज को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम इटवा को दिए गए शिकायती पत्र में लेखपाल रतन कुमार ने अवगत कराया है कि सोमवार को बीमार मां को दवा देने बरिडीहा थाना सोनहा भाई के साथ चार पहिया वाहन से जा रहे थे। अभी वह महुआरा पहुंचे थे कि वहां मौजूद एक एसआई और पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को डुमरियागंज में लेखपाल पद पर तैनात होने की जानकारी दी, परिचय पत्र दिखाया। आरोप है कि इस पर भी पुलिसकर्मियों ने उनसे दुर्व्यवहार किया, विरोध करने पर मोबाइल छीनकर पटक दिया। पुलिसकर्मियों पर जातिसूचक अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया। एक सिपाही पर थाने में मां से एक हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष डुमरियागंज केडी सिंह ने आरोपों को गलत करा देते हुए बताया कि लेखपाल बगैर अधिकारियों की अनुमति के अपने कार्यस्थल से कहीं और जा रहे थे। महुआरा में तैनात पुलिस कर्मियों ने इन्हें रोका तो यह गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर पुलिस कर्मियों को कुचलकर भागना चाहे। मगर पुलिसकर्मियों किसी तरह रोका। मगर इनके परिचय देने व अपने किये पर माफी मांगने पर एसडीएम इटवा को जानकारी देकर जाने दिया गया।
विज्ञापन

लेखपाल के उत्पीड़न की जांच करेंगे एसडीएम और सीओ
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन में पास होने के बाद भी एक लेखपाल को पुलिस कर्मियों पर अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामला डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर मार्ग का है। लेखपाल संघ की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला मंत्री रामसमुझ ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि बीते 12 अप्रैल को दोपहर में इटवा तहसील में कार्यरत लेखपाल रतन कुमार गौतम अपनी वृद्ध मां की दवा लेने जा रहे थे। इस बीच डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर मार्ग पर कर्मचारी पास दिखाने के बाद भी वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उनको वाहन से उतारकर पीटा। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ को जांच सौंपी है। रिपोर्ट अविलंब सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed