फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Minor girl climbed a tower, insisting that a young man be called; she came down after eight hours.

Siddharthnagar News: युवक को बुलाने की जिद पर टावर पर चढ़ी नाबालिग, आठ घंटे बाद उतरी

Thu, 15 Oct 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Minor girl climbed a tower, insisting that a young man be called; she came down after eight hours.
डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर ​स्थित मोबाइल टावर से उतरती किशोरी। स्रोत वायरल वीडीयों स्क्रींश
डुमरियागंज। बैदौला क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे 15 वर्षीय किशोरी एक युवक को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों और महिला पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाया। करीब आठ घंटे बाद दोपहर साढ़े 12 बजे किशोरी टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की इंस्टाग्राम के माध्यम से बिहार निवासी एक युवक से बातचीत होती थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। मंगलवार रात किशोरी और युवक बैदौला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। किशोरी के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवक को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया था। पूछताछ के बाद बुधवार को युवक को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने लिखित तहरीर देकर मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही है। किशोरी के सुरक्षित नीचे उतरने तक पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
युवक को बुलाने की मांग पर अड़ी रही किशोरी
बृहस्पतिवार सुबह किशोरी घर से लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि वह बैदौला क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह युवक को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। सूचना मिलने पर एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, सीओ बृजेश कुमार वर्मा और डुमरियागंज थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव पुलिस बल तथा महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और परिजनों ने किशोरी को लगातार समझाया। इस दौरान युवक से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। करीब आठ घंटे तक चले प्रयास के बाद किशोरी दोपहर साढ़े 12 बजे टावर से नीचे उतर आई। उसने कहा कि वह अभी नाबालिग है और बालिग होने के बाद उसी युवक से शादी करेगी। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed