फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Minor girl caught from Karhiya village adjacent to the border

Siddharthnagar News: नाबालिग लड़की को सीमा से सटे गांव करहिया से पकड़ा

Sun, 23 Feb 2025 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Minor girl caught from Karhiya village adjacent to the border
खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनवां के जवानों ने रविवार को एक नाबालिग लड़की को नेपाल जाते समय पकड़ा। पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए एएचटीयू के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसबी के मुताबिक भारत से एक नाबालिग लड़की के नेपाल जाने की सूचना पर गश्ती दल द्वारा बाॅर्डर पर आने-जाने वालों पर गहनता से नजर रखी जाने लगी। कुछ समय के उपरांत देखा गया कि एक लड़की भारत से नेपाल की तरफ जा रही है।
विज्ञापन

संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की गई, तो संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। मामला में संदेहा होने पर कमांडर द्वारा समवाय प्रभारी तथा मानव तस्कर रोधी इकाई एसएसबी 66वीं वाहिनी एवं मानव तस्कर रोधी इकाई उत्तर प्रदेश पुलिस सिद्धार्थनगर को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी टीमों ने गहनता से पूछताछ की, जिसके दौरान लड़की ने बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती है, उसी के साथ घर से भाग कर नेपाल जा रही थी, परंतु नेपाल सीमा के नजदीक करहिया गांव के पास वह झांसा देकर भाग गया।

उसने बताया कि वह परिवार वालों को कोई जानकारी दिए बिना नेपाल जा रही थी। लड़की के परिवार वालों से संपर्क किया गया तो उसकी मां ने बताया कि उनकी लड़की रविवार से लापता है, जिसे नेपाल न जाने दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed