फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Minister of State to be the handiwork of SSB

राज्य मंत्री ने जानी एसएसबी की करतूत

Fri, 09 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Minister of State to be the handiwork of SSB
ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) रामबहादुर यादव। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पत्रकार ध्रुव यादव की प्रायोजित गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के अध्यक्ष व राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) रामबहादुर यादव नेे अलीगढ़वा पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। सभी ने एक स्वर में गिरफ्तारी को प्रायोजित बताते हुए एसएसबी की मनमानी का पुरजोर विरोध किया। एसएसबी के स्थानीय बीओपी प्रभारी से भी वार्ता की, मगर वह सवालों का जवाब देने में कतराते रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए रामबहादुर यादव ने मुख्यमंत्री को पूरे प्रकरण से अवगत कराने और निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे अलीगढ़वा पहुंचे राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) रामबहादुर यादव पीड़ित पत्रकार के घर पहुंचे। वहां पत्नी व बच्चों का हाल जानने के बाद ग्रामीणों से पूछताछ की। मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि एसएसबी की कार्रवाई पूरी तरह फर्जी है। ध्रुव यादव को चाय की दुकान से घर लौटते समय जबरन उठाया गया और फिर पोस्ट में बंद कर दिया। लोग इस गिरफ्तारी का कारण पूछते रहे, लेकिन एसएसबी कुछ भी नहीं बता रही थी। सबके सामने तलाशी लेने की गुहार पर बौखलाई एसएसबी ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया और फिर पत्रकार को अपने कैंप में ले गई। जहां देर रात चरस की बरामदगी दर्शाते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी जलालुद्दीन, ग्राम प्रधान मो.शफीक, सीडीओ पाठक, सतीश, रमेश, रामकृपाल वर्मा, कमरुद्दीन, महबूब आदि ने एसएसबी की कार्रवाई को फर्जी करार देते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में आए दिन इस तरह उत्पीडन का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सीमा पर एसएसबी की मनमानी व उत्पीडन को खबरों के माध्यम से उजागर करने का खामियाजा ध्रुव यादव को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी ने इसी द्वेष में यह कार्रवाई की है। नेपाल के चाकरचौड़ा कस्बे के भी कई लोगों ने एसएसबी के माध्यम से आतंक का माहौल बनाने व आए दिन मारपीट करने की शिकायत की। ग्रामीणों से मिलने के बाद रामबहादुर यादव चेक पोस्ट पर पहुंचे और एसएसबी के स्थानीय अधिकारियों से भी पूछताछ की, लेकिन वह सवालों का जवाब देने से कतराते रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सीएम को अवगत कराते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ सदर विधायक विजय पासवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed