फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Minimum temperature maintained, clouds increased humidity

Siddharthnagar News: न्यूनतम तापमान बरकरार, बादलों ने बढ़ाई उमस

Fri, 13 Jun 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature maintained, clouds increased humidity
-शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री रहा
विज्ञापन

-पूरे दिन छाए रहे बादल, चली आंधी, लेकिन उमस भरी गर्मी से नहीं मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की सुबह मौसम के मिजाज ने लोगों को थोड़ी राहत दी। सुबह कड़ी धूप खिलने के बजाय बादल छाए रहे, लेकिन इन सबके बीच उमस से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। रात में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। जबकि कई दिनों से तापमान 40 के पार होने से लोगों को सूर्य की तपिश का भी सामना करना पड़ा था।

बादलों की आवाजाही के बीच शुक्रवार को गर्मी का सितम अचानक बढ़ गया। अधिकतम तापमान में एक डिग्री तापमान गिरावट दर्ज की गई। छूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज धूप खिलने का आसार है। सुबह से बादलों की आवाजाही रही। बादल छाए भी रहे। दोपहर करीब 12 बजे तेज हवाएं चली, लेकिन उसके बाद भी लोगों को उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई। कई दिनों से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट नहीं आई है। जिससे लोगों को पूरी रात उमस का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। जिससे लोगों को उमस के साथ सूरज के तीखी धूप का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed