फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Middle-aged man's body found in Banganga Barrage

Siddharthnagar News: बानगंगा बैराज में मिला अधेड़ का शव

Wed, 29 Apr 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man's body found in Banganga Barrage
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के बानगंगा बैराज के फाटक के पास सोमवार देर शाम नदी में 45 वर्षीय अधेड़ का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

घंटों की मशक्कत के बाद आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान शोहरतगढ़ नगर पंचायत निवासी अमरेश वर्मा (45) पुत्र बालमुकुंद वर्मा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भी पहचान की पुष्टि की। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से कमजोर था और उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया था। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed