फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Message sent for fee

फीस जमा करने के लिए कई स्कूलों ने भेजा मैसेज

Thu, 07 May 2020 05:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Message sent for fee
फीस जमा करने के लिए कई स्कूलों ने भेजा मैसेज
विज्ञापन

प्रतिष्ठित स्कूलों की ओर से भेजे गए मैसेज से परेशानी बढ़ी
एक माह की फीस लेने की शासन ने अनुमति दी: जिविनि
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव नहीं बनाने का निर्देश है। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को कई विद्यालयों की ओर से मैसेज के जरिए फीस जमा करने के लिए आग्रह किया गया है। इस मैसेज के बाद से अभिभावकों की परेशानियां बढ़ गई है।

लगभग 40 दिन से चल रहे लॉकडाउन के दौरान अभिभावकों को शासन ने बड़ी राहत देते हुए स्कूल प्रबंधनों से फीस जमा कराने के लिए दबाव नहीं बनाने की अपेक्षा की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से भी सभी प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया था। इस निर्णय से काफी राहत मिली थी। इस बीच अचानक बृहस्पतिवार को शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भेजकर फीस जमा कराने का आग्रह किया गया है। ‘अमर उजाला’ को कई अभिभावकों ने दूरभाष पर बताया कि लॉकडाउन में आर्थिक संकट पैदा हो गई है। शासन के निर्देश पर भी फीस जमा कराने के लिए मैसेज भेजे गए हैं। इस स्थिति से उनके समक्ष कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गई है। फीस नहीं जमा करें तो बच्चों पर असर पड़ने के साथ ही निष्कासन आदि की कार्रवाई से भय है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य ने बताया कि नए आदेश के तहत शुल्क बढ़ाकर नहीं लेने के साथ ही एक साथ तीन माह की बजाए एक महीने की फीस लेने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed