फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Meritorious students hoisted the flag of success

Siddharthnagar News: मेधावियों ने लहराया कामयाबी का परचम

Sat, 25 Apr 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students hoisted the flag of success
इटवा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार रईस अहमद इंटर काॅलेज इटवा के बच्चों का दबदबा रहा। इस विद्यालय के 10 छात्र 81.80 प्रतिशत अंकों से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य महताब आलम कहते हैं कि इस बार विद्यालय के अधिकांश बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। उन्होंने इसका श्रेय शिक्षकों और छात्रों की मेहनत को दिया है। इन छात्रों में आकाश यादव 91%, विष्णु दूबे 89.80, समीर कुमार पुत्र राम शंकर 88.40, प्रतिशत आशीष पुत्र राम भोज 87 प्रतिशत, ओम पांडेय पुत्र अर्जुन पांडेय 86.40 प्रतिशत, सावंत चौधरी पुत्र राम चंदर 86.40 प्रतिशत, सचिन कनौजिया पुत्र सतीश कनौजिया 85.20 प्रतिशत, मोहित यादव पुत्र कन्हैया यादव 84% अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

शिवम अग्रहरि पुत्र परमात्मा अग्रहरि 83.80 प्रतिशत, अमित कुमार पुत्र रंगीलाल 83.20 प्रतिशत, अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार 81.80 प्रतिशत, रवि मौर्या पुत्र राकेश मौर्या ने 81.80 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। इन छात्रों के इस प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार पटेल इंटर कॉलेज के होनहार चमके : बांसी। सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर काॅलेज बांसी के बच्चों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान अंशिका रौनियार ने प्राप्त किया है। इसी तरह कोमल गुप्ता 91 प्रतिशत अंक के साथ जिले में चौथे, दिव्या भारती ने 90.8 प्रतिशत अंक के साथ पांचवे और मांडवी सिंह 90.4 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर हैं।

इसी तरह हाई स्कूल की परीक्षा में मयंक पांडेय और स्वाति मिश्रा ने 94.5 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से जिले में चौथा स्थान, समर त्रिपाठी व समिता रावत ने 93.3 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण शंकर चौधरी ने सभी मेधावी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed