फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mercury rises, sunshine comes out, relief from cold

Siddharthnagar News: चढ़ा पारा, निकली धूप, सर्दी से मिली राहत

Fri, 13 Jan 2023 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mercury rises, sunshine comes out, relief from cold
शहर में सुबह छाया रहा कोहरा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चढ़ा पारा, निकली धूप, सर्दी से मिली राहत
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक छाया रहा कोहरा, सुबह गलन से परेशान हुए लोग
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन व रात के तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि कई दिनों बाद दोपहर को धूप निकली तो मौसम का मिजाज कुछ बदल गया। घरों में कैद हुए लोग बाहर निकले और मौसम बदलने का सुखद अहसास किया। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस था। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 18.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह कोहरा छाए रहने और गलन के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से रात में तापमान बढ़ा था, लेकिन कोहरा छंटा तो धूप होने पर तापमान में और बढ़ोतरी हो गई। लगातार 15 दिन से अच्छी धूप नहीं हो रही थी। हालांकि शाम होते ही फिर ठंड का असर हो गया। लोगों को अलाव जलाने के अलावा, रूम हीटर व ब्लोवर भी चलाना पड़ा। शहर के नवीन मंडी में सुबह ही काफी संख्या में व्यापारी व किसान पहुंच गए थे, जबकि शहर से पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल और कोहरा है। इस वजह से शनिवार को तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। 48 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होगा तो हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी हो जाएगी। उसके बाद पहाड़ियों की ओर से हवा आने की वजह से तापमान में गिरावट की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में भी नहीं जले अलाव
पथरा। नए साल के पहले दिन से ही ठंड से लोग काफी परेशान रहे। प्रशासन की ओर से क्षेत्र के किसी भी चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड में कहीं कागज तो कहीं टायर आदि जलाकर लोग तापने को मजबूर हैं। क्षेत्र के राम लखन गुप्ता, महंगी लाल जायसवाल, गब्बू प्रसाद, कृष्ण गोपाल पांडेय, राजू साहनी, महेश गुप्ता, मेहीराम और शंभू ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed