फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mercury crosses 43...Chances of relief from heat after June 15

Siddharthnagar News: पारा 43 के पार...15 जून के बाद गर्मी से राहत के आसार

Fri, 14 Jun 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 43...Chances of relief from heat after June 15

विज्ञापन
अभी दो दिन और सताएगी गर्मी, फिर मिल सकती है राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी और उमस के कारण पसीने से तरबतर लोग बृहस्पतिवार दिन भर राहत पाने के लिए छांव की तलाश करते दिखे। जबकि मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।
गर्मी बढ़ने से सभी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पोखरा सूखने से पशु -पक्षी पानी की तलाश में इधर उधर भटकते दिखे। तीन-चार दिनों से उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गये है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क और गर्म पछुआ हवा तथा आसमान साफ होने के कारण हो रहे तीव्र सौर विकिरणीय ऊष्मन के कारण लू के क्षेत्रफलीय वितरण में प्रभावी वृद्धि दर्ज की गई है। ज्यादातर हिस्सों में लू के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी एवं दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं प्रचंड लू की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 16 जून के उपरांत आंशिक कमी आने की संभावना है। फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रह सकती है। पारा तेजी से चढ़ने से लोगों की परेशानियों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गर्मी व उमस के कारण लोगों के हलक सूख रहे हैं। लोग ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग अधिक कर रहे है। मौसमी फलों खीरा, ककड़ी, तरबूज, बेल के साथ ही गन्ने के रस की मांग बढ़ गई है। गर्मियों से संबंधित बीमारियों से लगातार इजाफा देखा जा रहा है। गर्मी और उमस के कारण शहर के बाजारों में सन्नाटा छाया रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed