{"_id":"69a1f8b762f6fac3950e3906","slug":"memorandum-submitted-to-the-medical-officer-for-payment-of-honorarium-siddharthnagar-news-c-205-1-ksh1049-155585-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानदेय भुगतान के लिए चिकित्साधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानदेय भुगतान के लिए चिकित्साधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Sat, 28 Feb 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
दुदही। सीएचसी में तैनात आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी का ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप था कि उन्हें कई वर्षों से प्रोत्साहन की रकम नहीं मिली है। लंबित पड़ी प्रोत्साहन राशि दिलाई जाए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्यकर्ताओं ने बताया विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत उन्हें देय प्रोत्साहन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इसमें प्रदेश सरकार की तरफ से जुलाई 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक राज्य वित्त से संस्तुति 750 रुपये प्रतिमाह,कोविड-19 कालखंड में प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से 24 माह की प्रोत्साहन राशि शामिल है। इसके अलावा वर्ष 2019 से लंबित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कुष्ठ रोग, क्षय रोग स्क्रीनिंग, फाइलेरिया, पोलियो, आभा आईडी सृजन, आयुष्मान व आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने आदि कार्यों की भी प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रीता पटेल, जिलाध्यक्ष किरण तिवारी, गीता सिंह सहित आशा व संगिनी कार्यकर्ता मौजूद रहे।