फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   membership campain drove

साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य का सदस्यता अभियान चला

Tue, 13 Sep 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
membership campain drove
सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य के सद? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य का सदस्यता अभियान चला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। वर्तमान में विचारों का युद्ध चल रहा है। विमर्श में समाज को तोड़ने का उद्देश्य लेकर अनेक बातें समाज के समक्ष रखी जाती हैं, जिसका समाज से कोई लेना-देना नहीं रहता। समाज के समक्ष सनातनी विचार को रखने के लिए साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य हमें दृढ़ता व परिपक्वता प्रदान करती है। ये बातें आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने सरस्वती शिशु मंदिर पर साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कहीं।
श्रीप्रकाश ने कहा आरएसएस 1925 से प्रारंभ होकर 97 वर्षों से समाज में काम कर रहा है। संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। भारत के स्वाधीनता आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। देश आगे किसी व्यक्ति, विचार व देश का गुलाम न बने और भारत फिर से विश्व गुरु बने, इसी उद्देश्य से संघ की स्थापना हुई। संघ के देश में 40 प्रकार के संगठन विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। अब राजनीतिक अनुकूलता आई है। यह दिन देखने के लिए पांच पीढ़ियां काल के गाल में समा गईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वाधीनता, भारत की भौगोलिक अखंडता एवं सुरक्षा एवं उसकी सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए ही पांचजन्य पत्रिका आरंभ की गई। यह पत्रिका समय-समय पर देशहित में संघर्ष करने की प्रेरणा प्रदान करता है। इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख विपुल कुमार सिंह, मुरलीधर अग्रहरि, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, अंकित त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, अनिल कुमार द्विवेदी, नंदलाल रस्तोगी, संतोष मिश्र, दीपक मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed