फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Melting intensified due to westerly wind

पछुवा हवा चलने से और तेज हुई गलन

Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Melting intensified due to westerly wind
बांसी मार्ग पर ट्रक में लदे पर लदे बोरे पर बैठे श्रमिक ठिठुरते रहे। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पछुवा हवा चलने से और तेज हुई गलन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दो दिन पहले हुई बारिश का ही असर रहा कि बृहस्पतिवार को जिले में गलन बढ़ गई। पछुवा हवा चलने के कारण ठिठुरन तेज हो गई। सुबह कोहरा छाया और दिन भर धूप नहीं हुई।
गलन बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। अलाव और रूम हीटर की आंच से लोग ठंड से बचाव करते दिखे। शाम होते ही गलन इतनी बढ़ गई कि चौक-चौराहों पर सन्नाटा छा गया। कोहरा के असर से धूप नहीं हुई, जबकि 19-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुवा हवा ने और ठंड बढ़ा दी। अत्यधिक ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या बदल गई। ठंड के कारण संयुक्त जिला चिकित्सालय में कम मरीज पहुंचे। अस्पताल की ओपीडी में 800 से 1000 मरीज पहुंचते थे, जबकि बृहस्पतिवार को 498 मरीजों का ही पंजीकरण हुआ। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि एक दिन अवकाश के बावजूद अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

मौमस विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की प्रभावशाली गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इसी दौरान दिन का अधिकतम तापमान भी कोहरे की वजह से लगभग चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जनपद में अति शीत दिवस (सीवियर कोल्ड डे) की स्थिति उत्पन्न हो गई। राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार अति शीतल दिवस रहा। गलन के बीच पछुवा हवा चलने से लोगों को अधिक परेशानी हुई। 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed