{"_id":"58459a5a4f1c1be059447dfd","slug":"melting-away-the-cold-night-air-grew","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को चली ठंडी हवा से गलन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को चली ठंडी हवा से गलन बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को तापमान नीचे लुढ़कने और धीमी बर्फीली हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। हवा के कारण कोहरा का असर नहीं रहा लेकिन ठिठुरन के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं बादल छाने से दिनभर सूर्यदेवता के दर्शन नहीं हुए। ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार में खरीदारों की संख्या कम रही।
पिछले 48 घंटों से ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार की रात में कोहरे की घनी चादर छाई रही। इसके बाद पारा तेजी से नीचे आया। रविवार को सुबह होने के साथ ही तेज पछुआ हवाओं ने गलन को बढ़ाया। सड़कें सूनी रहीं और लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करते नजर आए। बाजारों में काफी कम हलचल रही।
सोमवार की सुबह तापमान न्यूनतम 13 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि अचानक पारा गिरने से प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई है। सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंड से जूझते रहे लेकिन वहां अलाव की व्यवस्था अभी नदारद है। इस संबंध में एसडीएम सदर योगानंद पांडेय ने बताया कि ठंड से निपटने के लिए प्रशासन अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करा दी जाएगी। रैन बसेरा को भी जल्द शुरू कराया जाएगा।