फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mega camp to last three days, problem of electricity consumers to be solved

Siddharthnagar News: तीन दिन लगेगा मेगा शिविर, बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का होगा निराकरण

Sat, 12 Jul 2025 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mega camp to last three days, problem of electricity consumers to be solved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ऊर्जा मंत्री के निर्देश के क्रम में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गलत बिल ठीक करने के लिए 17 से 19 जुलाई तक तीन दिनों तक शिविर चलेगा।
इस मेगा शिविर में नए कनेक्शन लोड बढ़ाने, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिल जमा करने एवं अन्य कार्यों की शिकायतों का भी निराकरण किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने साथ ही मीटर रीडिंग की व्यवस्था की गई, जिससे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के अधिक से अधिक बिल रीडिंग हो सके व गलत दर्ज रीडिंग को कम किया जा सके।
विज्ञापन

मेगा शिविर में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर सुनिश्चित किया जाएगा।
शिकायतकर्ता एवं आवेदनकर्ता का सही विवरण अंकित किया जाएगा। उपभोक्ता अपने ऑनलाइन अकाउंट में देख सकता है। शिविर का आयोजन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता (वितरण), उपखंड अधिकारी एवं सहायक अभियंता (मीटर) अपने अधीनस्थों सहित शिविर में उपस्थित रहेंगे तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed