फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Meeting held with gold traders regarding security

Siddharthnagar News: सुरक्षा दृष्टिगत स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हुई बैठक

Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Meeting held with gold traders regarding security
कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के चौकी बजहा में बुधवार देर सायं कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने कस्बा बजहा के स्वर्ण व्यवसायी सहित अन्य बड़े व्यापारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि स्वर्ण व्यवसायी खास कर अपने दुकानों के सामने अच्छी किस्म का कैमरा लगाएं।उन्होंने कहा कि दुकान पर आने जाने वाले अनर्गल लोगों पर नजर रखें। दुकान बंद करने का निश्चित समय न रखें। उसमें फेर बदल कर अपने घर जाएं। एक ही रूट का प्रयोग न करें। कोशिश करें गांव के रास्ते अपने निवास को जाएं। जिससे आप को कोई दिक्कत होने पर ग्रामीण भी सहयोग में उतर सकते है। छीनैती, लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर भी डरने पर मजबूर होंगे। छोटी दुकानदार जिस चौराहे पर व्यवसाय करते हैं। उस जगह संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क कर उनके वहां कोई लाकर की उपलब्ध कराएं। इस दौरान स्वर्ण व्यवसायी मीरा वर्मा, अरुण कुमार वर्मा, नंदलाल वर्मा, मनोज वर्मा, विनय कुमार वर्मा, विक्रम वर्मा, वीरेंद्र कुमार, रवि प्रताप सिंह सेंगर, राजेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed