फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   medical store seal

Siddharthnagar News: ककरहवा में मेडिकल स्टोर को किया सील

Thu, 15 Dec 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
medical store seal
ककरहवा में दवा की दुकान पर छापेमारी करते संयुक्त ड्रग टीम। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ककरहवा में मेडिकल स्टोर को किया सील
विज्ञापन

- दुकान का वैध कागजात नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा बाजार में बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने सूरज मेडिकल स्टोर की जांच की। मौके पर मेडिकल स्टोर संचालक मौजूदगी नहीं मिले। घर वाले कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। जांच के लिए दवाईयों का सेंपल भी लिया।
जांच के दौरान टीम को मेडिकल स्टोर में दवा रखने के लिए फ्रीज, मानक के अनुसार रैक व सेल्फ भी नहीं मिला। मेडिकल स्टोर के कागजात के साथ जीएसटी पेपर भी नहीं मिला और पशुओं की दवा भी रखी मिली। जांच टीम में बस्ती जिले के ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार व जिले में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर नवीन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

दवा दुकानों पर छापा, एकत्रित किए नमूने
- ड्रग कमिश्नर ने बांसी कस्बा के चार दुकानों पर की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। नगर में बृहस्पतिवार को ड्रग कमिश्नर ने चार दवा दुकानों पर जांच कर नमूने एकत्रित किए। इसी बीच जीएसटी टीम की छापेमारी के अफवाह से सभी दुकानदार शटर गिराने लगे और कुछ ही देर में बाजार में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग कमिशनर बस्ती मंडल केपी गुप्ता ने अमर मेडिकल स्टोर से पांच सेंपल लिया। बांबे मेडिकल स्टोर से चार, हिंदुस्तान मेडिकल स्टोर से एक व नेशनल मेडिकल स्टोर से दो नमूने एकत्रित किए गए। ड्रग निरीक्षकों ने बताया कि एंटी बायोटिक और जीवन रक्षक दवाईयों का नमूने लिए गए हैं।

हिंदुस्तान मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर नहीं थे फार्मासिस्ट भी नहीं थे। तीन दिन में कागजात जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। बांबे मेडिकल स्टोर के पास बिल नियम 65 के अनुरूप नहीं था, क्रय विक्रय का हिस्सा भी मेंटेन नहीं था। एकत्रित नमूने परीक्षण के लिए वाराणसी भेजा जाएगा। छापेमारी के दौरान जिला औषधि निरीक्षक नवीन सिंह, बस्ती औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed