{"_id":"5ff738f98ebc3e30cf583623","slug":"media-xi-won-the-match-by-four-runs-siddharthnagar-news-gkp3799532112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया इलेवन ने चार रन से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया इलेवन ने चार रन से जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया इलेवन ने चार रनों से जीता मैच
मैत्रीपूर्ण मैच में डीएम दीपक मीणा ने बनाए 19 रन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में मीडिया इलेवन और सिद्धार्थनगर वेट्रन टीम के बीच हुए क्रिकेट मैच में मीडिया इलेवन ने चार रनों से जीत हासिल की। डीएम दीपक मीणा और राकेश यादव की संयुक्त साझेदारी में बने 60 रनों की बदौलत टीम ने जीत हासिल की।
जिला स्टेडियम में आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में मीडिया इलेवन टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मीडिया इलेवन टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाए। मीडिया इलेवन टीम की तरफ से मैदान में उतरे डीएम ने 19 रन बनाए। वहीं राकेश यादव 41 रन और प्रशांत सिंह के 31 बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जवाब में उतरी सिद्धार्थनगर वेट्रन टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर सिर्फ 146 रन ही बना सकी। उन्हें राशिद सिद्दीकी के 55 रन का बड़ा स्कोर भी क्रिकेट मैच नहीं जीता सका और मीडिया इलेवन टीम ने चार रन से जीत हासिल कर ली। इससे पहले डीएम दीपक मीणा, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ प्रदीप यादव, चमन आरा राइनी, क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, उप क्रीड़ाधिकारी फरीदा सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान बृजेश पांडेय, आसिफ इकबाल, एमपी गोस्वामी, अजय पाठक, सलमान आमिर, अमित सिंह, साजिद अली, गुलाम अली, सोनू, राशिद, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।