फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Meat market work incomplete, meat being sold on the roadside

Siddharthnagar News: मीट मंडी का काम अधूरा, सड़क किनारे बिक रहा मांस

Mon, 10 Jun 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 10 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Meat market work incomplete, meat being sold on the roadside
डुमरियागंज कस्बे में अवशेष फेंकने के कारण लोगों का आना-जाना दूभर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। नगर पंचायत में बन रहे नवीन मीट मंडी स्थल का कार्य बीच में बंद होने से अधूरा निर्माण लोगों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। मांस और मछली बेचने वाले दुकानदार डुमरियागंज-बस्ती मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खुलेआम मांस बेच रहे हैं। इतना ही नहीं उनके अवशेष को बगल में फेंक देने के कारण उससे उठने वाले दुर्गंध से लोगों का उधर से आना-जाना दूभर हो गया है। लोगों ने मीट मंडी निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करवाने की मांग की है।

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील और नगर पंचायत प्रशासन से सरकारी जमीनों को खाली करवाने की मुहिम चलवाई थी। जिसके तहत बैदौला चौराहे से औसानपुर जाने वाले मार्ग से टीचर कॉलोनी के रास्ते पर सरकारी जमीन को चिह्नित किया गया था। इसके बाद डुमरियागंज-बस्ती मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खुलेआम बिक रहे मांस-मछली के दुकानदारों को वहां से हटाकर चिंह्नित सरकारी जमीन पर मीट मंडी बनवाकर शिफ्ट करवाने की बात कही गई थी। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा चिह्नित सरकारी जमीन पर मीट और मछली मंडी का निर्माण शुरू करवा दिया गया था। जहां छत डालने, बाउंड्रीवाल और टीनशेड लगा दिया गया। करीब 30 लाख की लागत से बन रहे मंडी निर्माण का काम बंद हो गया है।
विज्ञापन

करीब एक साल से बंद निर्माण कार्य को मीट, मछली के दुकानदारों ने शुरू करवाए जाने की मांग की है। जिससे उन्हें स्थायी दुकानें संचालित करने को मिल सके। वहीं नगर पंचायत के सुनील, मनोज, परमात्मा प्रसाद, आलोक कनौजिया, संतोष, नंदलाल, राजेश, पवन आदि ने कहा कि सड़क किनारे मीट और मछली की दुकान खुलने से वहां हमेशा दुर्गंध उठती रहती है। जिस कारण उधर से आने-जाने के लिए सोचना पड़ता है। लोगों ने मीट मंडी का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करवाकर उसमें शिफ्ट करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----


मंडी निर्माण का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। उसमें दुकानों के लिए केवल पार्टिशन करवाना बाकी है। साथ ही मंडी स्थल तक जाने वाले रास्ते का निर्माण हो रहा है। जिसे जल्दी पूर्ण करवाकर दुकानें संचालित करवाई जाएंगी।
- महेश प्रताप श्रीवास्तव, ईओ, डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed