फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   meat-fish market will establish in dumariaganj

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में मीट-मछली मार्केट का होगा निर्माण

Thu, 19 Jan 2023 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
meat-fish market will establish in dumariaganj
डुमरियागंज तहसील रोड पर मीट-मछली मार्केट के निर्माण को लेकर भूमि का निरीक्षण करते पूर्व विधायक र? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डुमरियागंज में मीट-मछली मार्केट का होगा निर्माण
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर पंचायत के तहसील रोड होते हुए पुराने भट्ठा के निकट मीट-मछली मार्केट (मंडी) के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ एसडीएम कुणाल सिंह और ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव ने मीट-मछली मंडी के लिए चयनित की गई भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने तहसीलकर्मियों से जमीन का सीमांकन करके निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिया।

अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि मीट मछली मार्केट मे दुकानदारों के लिए प्रकाश, पेयजल और पंखे की व्यवस्था रहेगी। जमीन का सीमांकन होने के बाद जल्द ही स्टीमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा, लिपिक हसन ताकिब, अर्पित दुबे तथा महंत मिश्रा, शत्रुघ्न आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed