{"_id":"579255a94f1c1b3c50c4be6e","slug":"measles-posted-learned-how-to-create","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरा-खतौनी बनाने का तरीका सीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरा-खतौनी बनाने का तरीका सीखा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
योग दिवस के लिए ट्रेनिंग
- फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील में नवनियुक्त लेखपालों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। खतौनी बनाने, वरासत सहित अन्य मामलों की विस्तार से जानकारी दी गई।
बतौर प्रशिक्षक वरिष्ठ लेखपाल रामकरन गुप्ता ने बताया कि राजस्व लेखपाल का कार्य जिम्मेदारी और चुनौतियां वाला है। सबसे ज्यादा विवाद जमीन संबन्धी मामलों के ही हैं। इसके निस्तारण में लेखपालों की भूमिका अहम होती है। लिहाजा हर कदम पर संभल कर और सूझ-बूझ के साथ चलना होगा।
कहीं भी परेशानी आए तो तत्काल अपने वरिष्ठ साथियों से परामर्श लें। उन्होंने खसरा, खतौनी तैयार करने, वरासत दर्ज करने, जमीन मापने के तरीके समझाए। राजस्व लेखपाल के विभिन्न अन्य कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रवीण बरनवाल, मनोहर, योगेंद्र सिंह, प्रियंका, राकेश दुबे, सोनू शुक्ला, आरती मिश्रा, लक्ष्मी त्रिवेदी, प्रियंका यादव, प्रियंका सिंह, प्रदीप कुमार, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे।