फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MD of jailed company appeared in court in fraud case

Siddharthnagar News: फर्जीवाड़ा मामले में कोर्ट में पेश हुए जेल में बंद कंपनी के एमडी

Thu, 28 Sep 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
MD of jailed company appeared in court in fraud case
: सिविल कोर्ट बांसी जेएम न्यायालय में जमाकर्ताओं की रही भीड़
विज्ञापन

: अधिक ब्याज का लालच देकर कंपनी में जमा पैसे का भुगतान नहीं करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल कोर्ट बांसी जेएम न्यायालय में बुधवार को कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के एमडी अतुल कुमार कुलश्रेष्ठ पेश हुए। अधिक ब्याज का लालच देकर जमा किए गए पैसे का भुगतान नहीं करने के मामले में कंपनी के सीएमडी प्रदीप कुमार अस्थाना की पहले ही पेशी हो चुकी है।
फर्जीवाड़ा मामले में ही शाहजहांपुर जेल में बंद एमडी अतुल कुमार कुलश्रेष्ठ के कोर्ट में पेशी के दौरान जमाकर्ताओं की भीड़ लगी रही।कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी का वर्ष 2010 में गठन हुआ था, जिसमें उपभोक्ताओं को अधिक ब्याज का लालच देकर पैसा जमा करवाया जाता रहा। कुछ वर्षों तक तो कंपनी का तो सब कुछ ठीक-ठाक चला किंतु बाद में भुगतान के दबाव और जमाकर्ताओं के बढ़ती नाराजगी के कारण उसके सीएमडी प्रदीप कुमार अस्थाना सहित सभी उच्च अधिकारी भूमिगत हो गए थे। इसके बाद विभिन्न जनपदों में उक्त कंपनी के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने शुरू हो गए। विभिन्न जनपदों में चल रहे मुकदमों के बीच बांसी में संस्था के अधिकारियों के खिलाफ जो शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया गया था। उसके बाद चार्ज शीट को न्यायालय बांसी में दाखिल की गई, जिसके क्रम में बुधवार को शाहजहांपुर जेल में बंद एमडी अतुल कुमार कुलश्रेष्ठ जे एम बांसी के समक्ष पेश हुए।
विज्ञापन

पेशी के दौरान बेचैन दिख रहे एमडी ने कंपनी में भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए अपने बचाव का प्रयास किया। उधर कोर्ट के बाहर एकत्रित जमाकर्ताओं की निगाहें कोर्ट की कार्रवाई पर लगी रही और वह कोर्ट के फैसले करते दिखे। पेशी के दौरान एमडी जमा कर्ताओं से बचते दिखे। मौके पर जमाकर्ता दिवाकर उपाध्याय, मंगेश दुबे, अभिषेक कुमार, अमित, राम निवास राय, अजय सिंह, रफीक, रामकरण पटवा, राजन कुमार, दीपक राज, सुनील,रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed