फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Maximum mercury dropped by three degrees, everyone is worried due to humidity

Siddharthnagar News: तीन डिग्री गिरा अधिकतम पारा उमस से हर कोई हो रहा परेशान

Thu, 12 Jun 2025 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Maximum mercury dropped by three degrees, everyone is worried due to humidity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तापमान कम होने के बाद भी उमस भरी गर्मी से लाेगों को राहत नहीं मिल रही है। इससे लोग पूरे दिन पसीने से तरबतर हो रहे है।
सुबह नौ बजे से ही चिलचिलाती धूप, गर्म हवा व उमस भरी गर्मी से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाल यह है कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोग धूप व गर्मी से काफी परेशान हैं। लोग घर से निकलना नहीं चाह रहे है।

बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे तक बादल छाए रहे। लेकिन उमस से किसी को राहत नहीं मिली। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उमस के कारण लोग सारा दिन अधिक गर्मी महसूस करते रहे। दोपहर में शहर की सड़के सूनी हो गईं। पूर्वानुमान के मुताबिक तीन-चार दिनों तक तापमान ऐसे ही बना रहेगा। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 16 जून के बाद ही तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही लोग इससे निबटने के उपाय भी ढूंढ रहे है। तल्ख धूप, उमस भरी गर्मी तथा पारा के 40 डिग्री तक पहुंच जाने से लोगों का हलक हर पल सूख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed