{"_id":"639cb1cbf342da73d6147176","slug":"mau-won-trophy-siddharthnagar-news-gkp461149121","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-6 : मऊ की टीम का ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-6 : मऊ की टीम का ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
इटवा में आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देते पूर्व सांसद मोहम्मद ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-6 : मऊ की टीम का ट्रॉफी पर कब्जा
इटवा। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज परिसर में हुए प्रीमियर लीग सीजन-6 में शुक्रवार को मऊ की टीम ने नूरी कलेक्शन बेवा की टीम को तीन विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। सुबह की पाली में मऊ व सिद्धार्थनगर के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में मऊ की टीम ने नौ ओवरों में मात्र दो विकेट खोकर फाइनल मैच में प्रवेश कर लिया था।
फाइनल मैच में मऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नूरी कलेक्शन बेवां की टीम ने 13 ओवर में 104 रन बनाया। नूरी कलेक्शन बेवां के बल्लेबाज सद्दाम ने 27, राहुल ने 19 , अफरान ने 17 रन बनाए।
जवाब में उतरी मऊ की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस तरह मऊ की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। मऊ की तरफ से विजय गेल ने 59 रन की पारी खेली। खिलाड़ी विजय गेल को फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच व टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर मऊ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सिद्धार्थनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गई। इस मैच में सिद्धार्थ नगर की टीम के खिलाड़ी रिंकू ने 19 रनों का योगदान दिया। मऊ की टीम के खिलाड़ी सलमान मिर्जा व विजय ने 3- 3 व अजय ने 2 विकेट झटके। सिद्धार्थनगर टीम के 123 रन के जवाब में उतरी मऊ की टीम ने मात्र 09 ओवरों में दो विकेट खोकर यह मैच आसानी से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस जीत में बल्लेबाज मनजीत ने 76, राहुल ने 18 रनों की मदद का विशेष योगदान रहा। पूर्व सांसद मो. मुकीम ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी पर पुरस्कार प्रदान किया।