फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mass marriage of 530 couples will be done by law

सिद्धार्थनगर: विधि-विधान से होगा 530 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Tue, 14 Feb 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of 530 couples will be done by law
बीएसए मैदान में सजाया जा रहा पंडाल।
सिद्धार्थनगर। बीएसए मैदान में सज रहे पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 14 फरवरी को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 530 जोड़े एक-दूजे के हो जाएंगे। इनमें 485 हिंदू जोड़े और 45 मुस्लिम जोड़े शामिल हैं।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी के लिए जिले के सभी 14 ब्लॉकों एवं 11 नगर निकायों से चयनित किए गए जोड़ों की जिला स्तर पर शादी होनी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों के आवेदन का सत्यापन करने के बाद चयन हुआ है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत पात्र लाभार्थियों के बेटी के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं। साथ ही 10 हजार रुपये की अन्य सामग्री भी दी जाती है। पंडाल, पंडित की दक्षिणा एवं दोनों पक्ष के भोजन पर प्रत्येक जोड़े के लिए छह हजार रुपये खर्च किए जाने हैं। सामूहिक विवाह के लिए बीएसए मैदान में पंडाल लगाने के साथ अन्य तैयारियां की जा रही है। डीएम ने डीडीओ, डीएसओ, डीपीआरओ, डीआईओएस, बीएसए, सीएमओ, एसडीएम नौगढ़, सीओ सदर व एआरटीओ समेत अन्य अधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

एक बेदी पर बैठेंगे चार जोड़े
मंडप में 150 बेदी बनाई गई हैं, एक बेदी पर वर-वधु बैठ कर वैवाहिक सूत्र में बंधेंगे। पुरोहित वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे, जबकि काजी निकाह पढ़ाएंगे। आयोजन स्थल पर मंगलवार को मेले जैसा दृश्य होगा। जबकि 27 फरवरी को भी सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार लोग होंगे शामिल
हर जोड़े के साथ दोनों पक्ष से कम से कम 10 लोग शामिल होंगे। इस तरह पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम स्थल पर इनके भोजन व्यवस्था के अलावा दो पानी के टैंकर, चार मोबाइल टॉयलेट्स, चिकित्सा वैन भी उपलब्ध होगा। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता का कहना है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed