{"_id":"5e07913f8ebc3e879937c2d6","slug":"mason-died-in-accident-siddharthnagar-news-gkp3350720151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर राजगीर मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर राजगीर मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से राजगीर की मौत
बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित कलनाखोर गांव के पास देर शाम हुआ हादसा
संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अतरी गांव का निवासी था रामचरन
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित कलनाखोर चौराहे के पास शुक्रवार देर शाम घर लौट रहे बाइक सवार राजगीर की ट्रैक्टर-टॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है।
संतकबीरनगर जनपद के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अतरी नानकार गांव निवासी रामचरन राजभर (18) राजगीर का कार्य करता था। वह शुक्रवार जिले के खेसरहा थाना पेड़ारी बाजार गांव में छत की ढलाई करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि काम खत्म होने के बाद देर शाम अपनी बाइक से घर के लिए निकला था। अभी बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित कलनाखोर चौराहे के पास पहुंचा ही था कि ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर-टॉली की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से लोगों ने घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में एसओ खेसरहा यशवंत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।