वीर अब्दुल हमीद का शहीद दिवस मनाया
बढ़नी। नगर के जीएफसी हाउस बढ़नी में ऑल इंडिया अंजुमन इदरीसिया की ओर से रविवार को वीर अब्दुल हमीद का 57वां शहीद दिवस मनाया गया। मास्टर करम हुसैन इदरीसी ने वीर अब्दुल हमीद के जीवन चरित्र के बारे में लोगों को बताया।
आयोजक इरशाद अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वीर अब्दुल हमीद का शहीद दिवस मनाते हुए इस क्षेत्र में शिक्षा तथा सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान बढ़ाने का है। इस दौरान प्रधानाचार्य गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज विजय कुमार वर्मा, संरक्षक बरसाती यादव इंटर कॉलेज पथेरदेई बढ़नी, मास्टर करम हुसैन, शिक्षक जुग्गी राम राही को प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ राज नारायण उपाध्याय, मनोहर राव, अजय प्रताप गुप्ता, चेयरमैन निसार अहमद, हाजी मोहम्मद नफीस, अख्तर हुसैन, इंजीनियर अहमद मोबीन, मौलाना सरताज को सम्मानित किया गया।