{"_id":"62bb34fddff2920fa426b72c","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-from-the-noose-in-bardpur-siddharthnagar-news-gkp441952775","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला।
क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी दिव्या (22) की शादी दो वर्ष पहले रामसुरेश हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह अपने कमरे में गई। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फंदे से उसका शव लटक रहा था। यह देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
इस बीच किसी ने घटना की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मायके वालों को घटना के बारे में जानकारी दे दी है। इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अब तक तहरीर नहीं मिली है।