{"_id":"6a1f1af34dcd41bbe70d2bec","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159188-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Tue, 02 Jun 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर/ शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में मंगलवार को खुशबू यादव (24) पत्नी दिनेश यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से साड़ी से बने फंदे के सहारे लटकता हुआ शव मिला।
पुलिस ने लाश पंचनामा करके पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है पिता शिव कुमार ने दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी खुशबू यादव पत्नी दिनेश यादव का शव घर की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में छत की कुंडी से साड़ी के सहारे फंदे के सहारे लटका मिला। घटना के समय उनके पति दिनेश यादव खेत में काम करने गया था। बताया जाता है कि दिनेश यादव की मां जब कमरे के पास पहुंचीं तो उन्होंने खुशबू को फंदे से लटका देखा। इसे देखते ही वह चीख-पुकार करने लगीं।
विज्ञापन
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर पति भी खेत से घर पहुंच गया और पुलिस को जानकारी दी। मृतका अपने पीछे दो वर्ष के एक पुत्र को छोड़ गई है। उनका मायका बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम सेहरी में है। पिता शिवकुमार ने दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप लगाया है कि बेटी को मारकर लटका दिया गया है।
इस संबंध मे शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिवकुमार पुत्र राजेंद्र ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।