{"_id":"680540518a0069e1ed02c604","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-in-custody-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-136131-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के सेमरा गांव में शनिवार रात किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। रविवार सुबह महिला का कमरे में छत के कुंडे से फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पति धर्मेंद्र पासवान को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी संगीता (23) पत्नी धर्मेंद्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके पति धर्मेंद्र पासवान को हिरासत में ले लिया। मृतका के मायका वालों को सूचना मिलते ही वह सेमरा पहुंच गए और पिता गिरपरन बेटी को मारकर लटका देने का आरोप लगाते हुए रोने लगे। इतने में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी।
संगीता का मायका ग्राम मदरहना लाला थाना बांसी है। उसकी की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी और पांच वर्ष पूर्व गौना हुआ था।उसके पास दो वर्ष का एक बेटा है। संगीता ने आत्महत्या की या मारकर उसे लटका दिया गया है, मामला संदिग्ध है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पति धर्मेंद्र पासवान को हिरासत में रखा गया है।