{"_id":"6595b0b5b91da07e4902a608","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10849-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव, तीन पर केस
Thu, 04 Jan 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली के कम्हरिया बुजुर्ग गांव निवासी रामधनी की पत्नी सीमा (21) की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने पति, ससुर व देवर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कम्हरिया बुजुर्ग गांव में सुबह छह बजे रामधनी यादव की पत्नी सीमा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर मायके वो कोतवाली पहुंचे। महराजगंज के बृजमनगंज स्थित करमहा निवासी कैलाश ने पति रामधनी, ससुर पांचू उर्फ संपत व देवर तौलन यादव पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।