फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman died due to suffocation, husband and mother-in-law arrested

Siddharthnagar News: दम घुटने से हुई थी विवाहिता की मौत, पति व सास गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Married woman died due to suffocation, husband and mother-in-law arrested
बस्ती। मूड़घाट श्मशान घाट से पुलिस ने जिस विवाहिता का शव कब्जे में लिया था, उसकी मौत दम घुटने से हुई थी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र माली टोला मंगल बाजार निवासी विवाहिता के पति समेत 12 आरोपियों पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति व सास के गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि दहेज हत्या में आरोपी पति अजय सैनी और सास कलावती को पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली के पटेल नगर मोहल्ला निवासी विजय कुमार सैनी ने तहरीर में बताया है कि उनकी बहन आशा सैनी (27) की शादी आठ फरवरी 2021 को पुरानी बस्ती के माली टोला निवासी अजय सैनी के साथ हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन को दहेज के लिए ससुराली प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पांच नवंबर को आशा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ससुराली बीमारी के चलते मौत की बात कहते हुए शव को दाह संस्कार करने के लिए मूड़घाट पहुंच गए थे। मायके पक्ष ने आशा की हत्या का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बड़ेबन दाह संस्कार स्थल पर पहुंच गए थे। उच्च अधिकारियों को सूचना दी। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार, एसओ पुरानी बस्ती और फॉरेंसिक टीम पहुंची थी और शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुरानी बस्ती पुलिस ने मंगल बाजार माटी टोला निवासी पति अजय सैनी, ससुर रामकिशोर सैनी, सास कलावती के अलावा रवि सैनी, अमित सैनी, राजू सैनी, वीरु सैनी, सोनू सैनी, अवधेश सैनी, समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed