फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married equivocally death from burns

संदिग्ध अवस्था में जलने से विवाहिता की मौत

Tue, 07 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Married equivocally death from burns
मर्डर - फोटो : SELF
इटवा। थाना क्षेत्र के संदलजोत गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पिता के जिले से बाहर होने के चलते देर शाम तहरीर नहीं पड़ी थी। मिश्रौलिया क्षेत्र के उड़वलिया ग्राम पंचायत के टोला सोनबरसा निवासी मनमोहन सोनी की पुत्री सुमन (24) का विवाह चार वर्ष पूर्व संदलजोत निवासी हरीराम के पुत्र सतीश के साथ हुआ था। उन्हें ढाई वर्ष का बेटा भी है। सतीश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। दो माह पहले घर आया था।
विज्ञापन

सतीश के मुताबिक वह मंगलवार सुबह भिलौरी चौराहे पर था और पिता हरीराम काली जी के स्थान गालापुर गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने पत्नी के जलने की सूचना दी। जब वह घर पहुंचे तो सुमन की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा रणधीर कुमार मिश्र का कहना है कि मृतक के पिता जिले से बाहर हैं। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवारवालों की सहमति पर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed