{"_id":"5e9f09118ebc3e909d5b6e70","slug":"marpit-three-wounds-siddharthnagar-news-gkp3487548130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकडने के विवाद में दो पक्ष मारपीट, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकडने के विवाद में दो पक्ष मारपीट, तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली पकड़ने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सोनौरा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के सोनौरा गांव में मंगलवार की दोपहर मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्ष के 13 लोगों को शांतिभंग की धाराओं में चालान कर हिरासत में लिया है।
सोनौरा निवासी अवधेश (25) और नागेंद्र गांव के पोखरे में मंगलवार को मछली पकड़ने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई जो थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर दोनों पक्ष को शांत कराया। मारपीट में अवधेश, नागेंद्र के अलावा वीरेंद्र (21) जख्मी हो गए। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी जोगिया पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों को मौके से पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। वहीं घायलों को जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। एसओ जोगिया अंजनी कुमार राय ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली थी। मौके पर पुलिस टीम गई थी। दोनों पक्ष के 13 लोगों को शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।