फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Marketing inspector accused in the chairmanship of the committee

Siddharthnagar News: समिति के अध्यक्ष में विपणन निरीक्षक पर लगाया आरोप

Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Marketing inspector accused in the chairmanship of the committee
शोहरतगढ़। बढऩी ब्लॉक के बैरिहवा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष चंदी शुक्ल ने बुधवार को डीएम से शिकायत कर विपणन निरीक्षक बढऩी पर अनियमितता व वसूली करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। समिति के अध्यक्ष ने शिकायत पत्र में कहा है कि कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड की ओर से बढऩी क्रय केंद्र से बोरी प्राप्त करने का निर्देश मिला था। मेरे द्वारा समिति के सचिव को विपणन निरीक्षक बढऩी के पास भेजा गया। उनकी ओर से सचिव से 200 रुपये प्रति बंडल बोरी के हिसाब से धनराशि की मांग की गई। सचिव की ओर से मुझे सूचित करने पर मैं स्वयं वहां गया। मैंने अपना परिचय दिया तथा रुपये मांगने का विरोध किया। उनके द्वारा बोरी देने से इन्कार कर दिया गया। जिसका वीडियो रिकाॅर्डिंग भी मेरे पास उपलब्ध है। विपणन निरीक्षक की ओर से एक निर्वाचित अध्यक्ष को इस तरह बदसलूकी के साथ दुव्यर्वहार किया गया। पुलिस बुलाकर जेल भेजवाने की धमकी भी दी गई। मामले में डीएम पवन अग्रवाल ने जांच के आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed