{"_id":"d2b577bba9fdeb42373aa2b92fb1fe6d","slug":"march-took-the-candle-wreaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए जवानों को सिद्धार्थ ममता गृह, जगमोहनी के छात्रों ने कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। आश्रम के बच्चों ने शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान बच्चों ने आतंकी हमला बंद करो, आतंकवाद मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम में मौजूद रुद्रनारायण चौबे ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, ऐसे में देश की सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए।
आश्रम के संचालक चंद्रेश शास्त्री ने कहा कि पाकिस्तान पड़ोसी धर्म का पालन नहीं कर रहा है। वहां की सरकारी एजेंसियां भारत में दहशतगर्दी पैदा करने में लिप्त हैं। जिसके चलते पठानकोट जैसी घृणित आतंकी घटना हुई।
विज्ञापन
अंत में आश्रम के बच्चों ने शहीद जवानों को सलामी दी। इस दौरान वीडीसी घनश्याम गुप्ता, शिवबचन गुप्ता, अवधराम गुप्ता, विशाल, पंकज, रामशंकर, रमेश कुमार, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।