{"_id":"6113fdd58ebc3e75967a40f5","slug":"many-officers-of-the-district-are-not-picking-up-the-cug-number-dm-warned-siddharthnagar-news-gkp4052504198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कई अधिकारी नही उठा रहे सीयूजी नंबर, डीएम ने चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कई अधिकारी नही उठा रहे सीयूजी नंबर, डीएम ने चेताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कई अधिकारी नही उठा रहे सीयूजी नंबर, डीएम ने चेताया
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मंगलवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों पर सीयूजी नंबर रिसीव नहीं करने की मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लापरवाही पर अधिकारियों को चेताया।
डीएम ने विकास कार्यों एवं 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में प्रगति न होने पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने पेंशन का सत्यापन कराकर भुगतान कराने, छात्रवृत्ति का फार्म भरवाने के निर्देश दिए।
प्रत्येक माह खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए निर्देशित किया। कन्या सुमंगला योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन समेत बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, महिला नसबंदी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्त समेत डीडीओ शेषमणि सिंह, पीडी संत कुमार, उपकृषि निदेशक लालबहादुर यादव, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांग जनसशक्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक भी उपस्थित थे।