फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Manure-laden truck crushed the bike rider, death

खाद लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Tue, 15 Nov 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Manure-laden truck crushed the bike rider, death
मिश्रौलिया में घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हर घाट के पास इटवा-बांसी मार्ग पर खाद लदी ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। बुरी तरह जख्यी व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सुुपुर्द कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कनकटी गांव निवासी शोहरत (50) मंगलवार को अपनी पत्नी को लाने ससुराल जा रहा था। अपराह्न करीब ढाई बजे वह बड़हर घाट चौराहे से आगे सुकरौली मोड़ की तरफ बढ़ा। इसी दौरान जिगनिहवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सड़क पर गिरे शोहरत को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रक पर खाद लदा था। इसे बस्ती निवासी मो.इद्रीस चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसके तीन पुत्र विनोद, संजय, शिवा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी सलीमुज्जफर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed