फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mandaliya madhyamik khel

Siddharthnagar News: पहले दिन बस्ती का दबदबा, सिद्धार्थनगर को चार स्वर्ण पदक

Fri, 27 Oct 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
mandaliya madhyamik khel
जिला सपोर्ट स्टेडियम में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता म
फोटो-
विज्ञापन

-माध्यमिक विद्यालय स्तरीय मंडलीय प्रतियोगिता, प्रतियोगिता में तीन जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 24वीं माध्यमिक विद्यालय स्तरीय मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहले दिन बस्ती के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बस्ती की झोली में आठ स्वर्ण पदक गए, जबकि सिद्धार्थनगर ने चार स्वर्ण पदक जीते। वहीं, संतकबीरनगर की टीम ने दो स्वर्ण पदक हासिल किया।
19 आयु बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आलोक बस्ती ने प्रथम, राम अर्जुन संतकबीर नगर ने द्वितीय, रजत चौरसिया सिद्धार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में अनुप्रिया बस्ती ने प्रथम, प्रिया सिंह संत कबीर नगर ने द्वितीय व नेहा यादव सिद्धार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 19 वर्ष के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवम यादव व प्रत्युष सिंह बस्ती ने प्रथम व द्वितीय स्थान और सत्येंद्र यादव सिद्धार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में स्नेहा यादव सिद्धार्थनगर ने प्रथम, सोनम बस्ती ने द्वितीय व मानसी यादव संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 वर्ष वर्ग बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो में आंचल सिंह बस्ती ने प्रथम, रजनी संतकबीरनगर ने द्वितीय व प्रतिमा पाठक बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
19 वर्ष बालक वर्ग के शाॅट पुट में सचिन बस्ती व विकास ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुनीब यादव संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शुभम पाल बस्ती ने प्रथम, अतुल संतकबीरनगर ने द्वितीय, दुर्गादीन चौरसिया सिद्धार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में करिश्मा मोदनवाल सिद्धार्थनगर ने प्रथम, नंदिनी संतकबीरनगर ने द्वितीय व काजल चौधरी बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संदीप कुमार सिद्धार्थनगर ने प्रथम, सत्यम चौधरी संतकबीरनगर ने द्वितीय व देवेश पांडेय बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में तृप्ति मिश्रा सिद्धार्थनगर ने प्रथम, पुष्पा बस्ती ने द्वितीय व समन संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो में सुंदरी संतकबीरनगर ने प्रथम, नैंसी बस्ती ने द्वितीय व करिश्मा यादव संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालक वर्ग के शाॅट पुट में प्रवीन कुमार व मो आमीर बस्ती ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंश मिश्रा सिद्धार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

14 वर्ष बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अरिष्का बस्ती ने प्रथम, सविता संतकबीरनगर ने द्वितीय व ज्योति प्रतिभा सिद्धार्थनगर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार व कोच रत्नेश सिंह एवं सुमन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed