Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Man, niece, and nephew assaulted in Pathra over an old enmity

Siddharthnagar News: पथरा में पुरानी रंजिश पर व्यक्ति और भतीजी-भतीजे से मारपीट

Tue, 10 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Man, niece, and nephew assaulted in Pathra over an old enmity
पथरा। थाना क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति और उसके भतीजी-भतीजे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी ध्रुपचंद्र ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की शाम करीब आठ बजे यह घटना हुई। भगवानदास की दुकान के पास गांव के सुर्जीत, दरबारी, महेश और पांचू ने उन्हें पीटा। उन्होंने ध्रुपचंद्र, उनकी भतीजी पूजा और भतीजे लकी को लात-मुक्कों और लाठी-डंडों से मारा। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि नौ नवंबर को चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed