{"_id":"64d12d6f741dfc695609f8d7","slug":"man-becomes-rich-by-adorning-virtue-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-2667-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदाचार के शृंगार से समृद्ध बनता है मनुष्य : आचार्य ब्रह्मानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदाचार के शृंगार से समृद्ध बनता है मनुष्य : आचार्य ब्रह्मानंद
Mon, 07 Aug 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
उसका बाजार के शिव मंदिर पर सांसद जगदंबिका पाल ने सुनी शिव पुराण की कथा।
उसका बाजार। नगर पंचायत के शिव मंदिर में चल रही शिव महापुराण की कथा में रविवार रात कथा वाचक ने कहा कि सत्यम-शिवम-सुंदरम का संदेश देने वाली शिवपुराण कथा मनुष्य को ज्ञात कराती है, कि सुंदरता व शांति की खोज में आप सारे संसार का भटक लें, पर यदि यह स्वयं के भीतर नहीं है तो फिर दुनिया में भी कहीं नहीं है। भटकाव मनुष्य को कदाचार की तरफ ले जाता है जबकि मनुष्य सदाचार के शृंगार से शांति व समृद्धि पा सकता है।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कथा सुनने के बाद जीवन में बदलाव आना चाहिए, कथा का अभिप्राय असहाय व पीड़ित की मदद करना है, जो व्यक्ति ऐसा करेगा उसे ही पुण्य फल प्राप्त होगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल, सभासद विभूति अग्रहरि, फूल चंद्र साहनी, हेमंत अग्रहरि, शिव कुमार जायसवाल समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।