फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Make electricity available to consumers without cuts in summer: DM

गर्मी में उपभोक्ताओं को बिना कटौती बिजली उपलब्ध कराएं : डीएम

Wed, 21 Jun 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Make electricity available to consumers without cuts in summer: DM
सिद्धार्थनगर। विद्युत लाइन हानि एवं राजस्व वसूली में वृद्धि के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय से व सही विद्युत बिल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

बिल बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाएं। विद्युत बकाया की वसूली के लिए रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाने, कटिया कनेक्शन को रोकने के लिए छापामारी करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीओ, जेई. अन्य कर्मचारी व अधिकारियों का फोन रिसीव करें। बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने के पश्चात क्या कार्रवाई की गई तथा नये कनेक्शन कितने दिए गए, सभी की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत संजय कुमार पासवान, अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा, बांसी एसके सिंह, डुमरियागंज राममूरत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed