फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Make arrangements for adequate fodder and water

Siddharthnagar News: गोशाला में पर्याप्त चारा-पानी की करें व्यवस्था

Thu, 02 Mar 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for adequate fodder and water
राजस्व परिषद (न्यायिक) सदस्य एसवीएस रंगाराव ने विकास कार्यों का लिया जायजा मिठवल के कोल्हुई मे
सिद्धार्थनगर। राजस्व परिषद (न्यायिक) सदस्य एसवीएस रंगाराव ने बुधवार को जिले में दूसरे दिन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मिठवल ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोल्हुई में नल जल योजना और गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारा, पानी, भूसा आदि की समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

राजस्व परिषद के सदस्य ने विकास खंड मिठवल की ग्राम पंचायत कोल्हुई में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल योजना के तहत ओवर हेड टैंक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत की जनसंख्या लगभग 2000 है। पांच किमी पाइप लाइन बिछ गई है। घरों में कनेक्शन देने की भी कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर सीडीओ जयेंद्र कुमार, एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी मिठवल सतीश सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।उसके बाद उन्होंने जोगिया के अस्थाई गौ आश्रय स्थल सिरसिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलराम चौरसिया ने टीकाकरण व पशुओं को होने वाले बीमारियों पर जानकारी दी। एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed