फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mahashivratri: There will be strong security arrangements in temples and fairs

महाशिवरात्रि: मंदिरों और मेले में रहेगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

Wed, 06 Mar 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: There will be strong security arrangements in temples and fairs
सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों और मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। थाने की फोर्स के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही मेले में सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मी भी भ्रमण करती रहेंगी। ताकि मेले में आने वाले महिलाओं से कोई बदसलूकी न कर सके। सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग संबंधित जिम्मेदारी सर्किल सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


महाशिव रात्रि का पर्व लोग धूमधाम से मनाते हैं। कई शिवालयों और मंदिरों पर मेला लगता है। इसके साथ ही कथा और भंडारा का भी आयोजन किया जाता है। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पल्टन नाथ शिव मंदिर, इसी प्रकार मिश्रौलिया, पथरा और इटवा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर मेला भी लगता है। इसी मेले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मेले में आने वाली महिलाओं के साथ कोई अप्रिय घटना या चोरी न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। महिला सहित जिले के सभी 21 थानों की पुलिस ड्यूटी में रहेगी। इसके अलावा जनपद मुख्यालय पर रहने वाली फोर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। सभी थानाध्यक्ष और पुलिस कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर भी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग सभी सर्किल के सीओ को दी गई है। जो खुद क्षेत्र को भ्रमण करके पल-पल की जानकारी लेते रहेंगे। अगर कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि शिवरात्रि में मंदिरों और मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed